आज का राशिफल

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 05-04-2024 11:16:09

5 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज कुंभ राशि में चंद्रमा के गोचर से शनि, मंगल और चंद्रमा का त्रिग्रह योग बना है। साथ ही मंगल और चंद्रमा की युति होने से धन योग भी बना हुआ है जो इन राशियों के लिए लाभकारी है। इसके साथ ही आज मीन राशि में भी तीन ग्रहों का संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल। 

​मेष राशि वालों को स्नेह और लाभ की प्राप्ति होगी 
आज का दिन मेष राशि के जातकों शुभ रहने वाला है। आप आज कोई धन संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। अगर लंबे समय से आपके दांपत्य जीवन में कोई तनाव बना हुआ है तो वह आज दूर हो सकता है। अपने उच्च आत्मविश्वास के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे यह आज आपकी सफलता का मूल मंत्र रहेगा। मां के साथ आज आपका मधुर संबंध बना रहेगा और आपको स्नेह एवं लाभ की प्राप्ति होगी। 
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और शिवजी का अभिषेक। 

​वृषभ राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी 
आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए ख़र्चों में बढ़ोतरी लेकर आया है। कुछ अनावश्यक खर्चों से आज आपको परेशानी होगी। आप उन्हें नियंत्रित करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन स्थिति ऐसी होगी की आपकी कोशिश असफल रहेगी। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज दूर हो जाएगा, और आपके बीच प्रेम एवं तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। 
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। 

मिथुन राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलेगी 
आज का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आप आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको आज सफलता भी मिलेगी। वैसे आज यात्रा और कुछ पारिवारिक कारणों से आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो इस संदर्भ में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, दोस्तों से आपको सहयोग मिेलेगा। कलात्मक और रचनात्मक क्षमता बेहतर होगी। 
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। 

​कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी 
आज कर्क राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज उत्तम रहेगा। काम की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नौकरी और कारोबार में आज आपकी स्थिति बेहतर होगी। आपको किसी भी काम में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और का्म के प्रति गंभीर होना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखेंगे जिससे आपको अपने काम में फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की आशंका है इसलिए विवादित विषयों पर चर्चा से दूर रहें। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसका शुभ फल भी इनको प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में अपनी बुद्धि से काम लें किसी की बातों में आकर निवेश न करें। 
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। 

​सिंह राशि वालों की प्रतिभा से लोग हैरान रहेंगे 
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो आज आपको कमाई का कोई अच्छा स्रोत मिल सकता है। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, प्रयास सफल होगा। राजनीतिक क्षेत्र के काम में आपको आज संयम से काम लेना होगा वाणी को नियंत्रण में रखें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आ सकती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। 
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें। 

​कन्या राशि के जातक विरोधियों से सतर्क रहें 
आज का दिन कन्या राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज आज अपनी बुद्धि और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए इससे आपको फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपको आज आप अपनी सेहत के प्रति भी सजग रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको बिना सोचे-समझे किसी से कुछ नहीं कहना चाहिए, अन्यथा आपकी कोई
बात लोगों को बुरी लग सकती है। आपको किसी से पैसों का उधार लेन-देन नहीं करना चाहिए। पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। 
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें। 

​तुला राशि के जातकों की अच्छी कमाई होगी 
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। आप बिजनेस में आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आपको आज काम में साझेदारों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को अपने साथ पार्टनर बनाते हैं तो यह भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप अपने परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। 
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें। 

​वृश्चिक राशि वालों को कीमती सामान का ध्यान रखना होगा 
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। कोई बड़ा निवेश करने की योजना न बनाएं, अन्यथा इसमें आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को ध्यान देकर काम करना होगा क्योंकि आज आपके काम पर अधिकारीगण नजर बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो अपने जूनियर की बात मानकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता बनाए रखें। कीमती सामानों का ध्यान रखें। आपके जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी इसलिए उनसे सलाह लेकर ही आगे बढ़ें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। 

धनु राशि के जातक नौकरी में सतर्कता बनाए रखें 
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी है। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन नौकरी करने वाले लोग सतर्कता से काम करें, आपकी किसी गलती के लिए आपको टोका जा सकता है। किसी मित्र के साथ चल रहे विवाद को आपको बातचीत के जरिए खत्म करना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में आप भविष्य में लाभ के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। दीर्घकालीन निवेश में भी आप आज पैसा लगा सकते हैं। 
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा। 

मकर राशि वालों के रुके काम पूर्ण होंगे 
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे, जिनको लेकर आप काफी समय से चिंतित थे। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से आनंद का माहौल रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। किसी वजह से आपको आज अपनी दिनचर्या में बदलाव भी करना होगा। 
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें, गाय को गुड़ खिलाएं। 

​कुंभ राशि वालों को खूब मुनाफा मिलेगा 
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिलने से खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन आप आज उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका अपनी मां से मतभेद हो सकता है। नौकरी में आज सहयोगियों के काम पर नजर बनाए रखे नहीं तो उनकी गलती का परिणाम आपको भोगना पड़ सकता है। पूर्व में किए निवेश को बढ़ता देखकर खुशी मिेलेगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। 

​मीन राशि वालों को उधार दिया धन वापस मिल सकता है 
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मीन राशि के लिए अनुकूल है। आप आज काम के प्रति उत्साहित रहेंगे और रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आपको अपनी धन संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस भी मिल सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से अपने करियर में आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं और आपको इससे निकलने का कोई रास्ता मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। 
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :